ARARIA NEWS : डीएम ने अधिकारियों के साथ की बैठक, महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन पर दिए दिशा-निर्देश

ARARIA NEWS, प्रिंस अन्ना राय) : अररिया जिला पदाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, योजनाओं को त्वरित एवं प्रभावी ढंग से लागू करने एवं इनकेे सतत् अनुश्रवण हेतु समाहरणालय स्थित परमान सभागार में सोमवारीय बैठक आयोजित की गई। सोमवारिय बैठक में भौतिक रूप से सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी गण के साथ-साथ, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अनुमंडल एवं प्रखंड से संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी गण जुड़े थे। बैठक में विभिन्न विभागीय कार्यों के प्रगति एवं उपलब्धि की गहन समीक्षा के साथ की गई।

इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदधिकारियों को विभागीय कार्य योजना अनुरूप कार्यों के निष्पादन हेतु कई जरूरी दिशा निर्देश दिये गये। इसके अलावा बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी अंचल अधिकारी को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग अन्तर्गत राजस्व महा-अभियान की सभी पूर्व तैयारी ससमय करने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर अपर समाहर्ता अररिया, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, सिविल सर्जन अररिया, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अररिया, जिला परिवहन पदाधिकारी, अररिया, जिला पंचायत राज पदाधिकारी अररिया, जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी अररिया, सभी संबंधित वरीय उप समाहर्ता सहित सभी जिलस्तरीय पदाधिकारी एवं तकनीकी पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon