PURNIA NEWS : पूर्णियां प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार सोमवार दिन के तीन बजे भवानीपुर नगर पंचायत कार्यालय एवं भवानीपुर अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया । नगर पंचायत कार्यालय के निरीक्षण के दौरान आयुक्त कुमार नगर पंचायत कार्यालय के निरीक्षण के दौरान कार्यालय से अनुपस्थित दो कर्मियों का हाजरी काटने का काम किये । निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्य मे लगे कर्मियों को इस कार्य मे तेजी लाने का आवश्यक निर्देश दिया ।
वहीं अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान आयुक्त कुमार ने वर्दी के बगैर ड्यूटी करनेवाले अंचल गार्ड को फटकार लगाई और ड्यूटी के दौरान हमेशा वर्दी में रहने का निर्देश दिया । इसके साथ ही उन्होंने अंचल कार्यालय में मौजूद कर्मियों से आवश्यक पूछताछ करने सहित अंचल के काम से आये लोगों से भी पूछताछ करने का काम किया । अंचल कार्यालय में कर्मियों के मौजूद नहीं रहने का कारण उन्होंने परिचारी से पूछा । जिसके जवाब में परिचारी ने उनसे बताया कि कार्यालय में कार्यरत लिपिक हड़ताल पर चले गए हैं जिस कारण अंचल कार्यालय में कर्मियों की कमी बना हुआ है ।


