PURNIA NEWS : अनुकंपा नियुक्ति प्रक्रिया में देरी, छात्र नेता ने कुलसचिव से लगाई गुहार

PURNIA NEWS : मंगलवार को छात्र नेता सौरभ कुमार ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. प्रणय कुमार गुप्ता से मुलाकात कर अनुकंपा नियुक्ति प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की। उन्होंने आवेदन में उल्लेख किया कि वर्ष 2023 के बाद से विभिन्न अंगीभूत महाविद्यालयों में अनुकंपा के आधार पर नियुक्ति की प्रक्रिया लंबित है, जबकि कई पात्र अभ्यर्थी लगातार विश्वविद्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। सौरभ ने बताया कि जुलाई 2022 में उच्च शिक्षा विभाग एवं बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव द्वारा विश्वविद्यालय को अनुकंपा समिति का गठन कर बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे, जिसमें राज्य सरकार के प्रतिनिधि को भी मनोनीत किया गया था।

इसके बावजूद अब तक समिति की बैठक नहीं बुलाई गई। छात्र नेता ने विश्वविद्यालय प्रशासन से शीघ्र अनुकंपा समिति की बैठक बुलाकर पात्र अभ्यर्थियों की नियुक्ति सुनिश्चित करने की मांग की है। आवेदन की प्रति उन्होंने कुलपति को भी भेजी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *