PURNIA NEWS : माननीय मुख्यमंत्री ने किया विद्युत उपभोक्ताओं के साथ संवाद

PURNIA NEWS ,विमल किशोर : राज्य सरकार द्वारा घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली देने की ऐतिहासिक घोषणा की गई।जिसके उपरांत 1 अगस्त 2025 से जुलाई माह की बिजली खपत के आधार पर लोगों को 125 यूनिट तक पूर्ण अनुदान पर बिजली मिल रही है। उपभोक्ताओं को योजना की संपूर्ण जानकारी देने हेतु व्यापक जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया । इसी क्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार 12 अगस्त 2025 को विद्युत उपभोक्ता संवाद कार्यक्रम के माध्यम किया गया । संवाद कार्यक्रम अमौर प्रखंड मुख्यालय के हाई स्कूल अमौर के प्रांगण में अनुमंडल पदाधिकारी बायसी अभिषेक रंजन भी उपस्थित हुवे।

एसडीओ के द्वारा माह अगस्त में निर्गत जीरो यूनिट बिल भी संवाद कार्यक्रम में उपस्थित घरेलु उपभोक्ता को हस्तगत भी कराया गया और उपभोक्ता के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी को तख्ती पट दिखाकर धन्यवाद भी दिया गयाl संवाद स्थल में सहायक अभियंता अमौर, कनीय अभियंता अमौर एवम बैसा के अलावे विभाग के अन्य कर्मचारी संवाद स्थल पर प्रतिनियुक्ति थे lमाननीय जन प्रतिनिधिगण, पंचायती राज संस्थानों के प्रतिनिधिगण, मीडिया प्रतिनिधिगण एवं संबंधित हितधारकों की सक्रिय भागीदारी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *