Purnia News: स्वास्थ्य शिविरों में उमडी बाढ पीडितों की भीड, पानी जनित अनेक रोगों से परेशान हैं लोग

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पानी जनित रोगों से बचाव के लिए यहां सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य शिविर किसी संजीवनी से कम नहीं लग रहा है। इसके लिए क्षेत्र में दर्जनों स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। इसी के तहत कोयली सिमडा पूरब पंचायत के कोशकीपुर गांव में जैसे ही मुखिया पवित्री देवी के दरबाजे पर लगा, देखते-देखत रोगियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इन रोगियों में किसी को वायरल फीवर था, किसी के हाथ-पांव में पानी लग जाने से घाव हो गये थे, किसी को चर्मरोग हो गया था, कोई सर्दी-खांसी से पीडित था, इस तरह से काफी संख्या में रोगी शिविर में पहुंच गए तथा अपना-अपना इलाज करवाने में लग गए।

चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने उनका बारी-बारी से इलाज किया तथा निःशुल्क दवाएं वितरित किये। मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ नीरज कुमार ने बताया कि बाढ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं। लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा करना उनकी प्राथमिकता में है। प्रायः रोगियों के पानी जनित रोग हैं, जिसका इलाज सुचारू रूप से दिया जा रहा है तथा उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है। मुखिया पवित्री देवी, सरपंच उषा देवी, पंचायत समिति सदस्या निर्मला देवी ने बताया कि चिकित्सा शिविर उनके लिए संजीवनी बनकर आया है, इससे काफी संख्या में लोग इलाज करवा रहे हैं तथा स्वस्थ्य हो रहे हैं, इसके लिए वे स्वास्थ्य विभाग को धन्यवाद देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *