KATIHAR NEWS : कटिहार में धर्मांतरण विवाद – विहिप कार्यकर्ता से मारपीट और लूटपाट का आरोप, संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी

KATIHAR NEWS : कटिहार जिले के सहायक थाना क्षेत्र में गरीब और आदिवासी हिंदू समुदाय के लोगों को रुपए का लालच देकर धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के प्रांत मंत्री राणा रणवीर सिंह के अनुसार, इस प्रकरण में विहिप कार्यकर्ता राजेश कुमार दास ने जब विरोध किया तो कथित पादरी और उनके समर्थकों ने उनके साथ मारपीट और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। विहिप का कहना है कि इस घटना में उल्टे उनके कार्यकर्ता पर ही मामला दर्ज कर दिया गया। संगठन ने आरोप लगाया कि करीब एक माह पहले पूर्णिया में भी धर्मांतरण का एक मामला उजागर किया गया था, जिसकी जांच पुलिस कर रही है। बावजूद इसके, पूर्णिया और कटिहार की निकटता के बावजूद पुलिस प्रशासन सतर्क नहीं दिखा और धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उनके हाथों का खिलौना बन गया।

राणा रणवीर सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस प्रशासन विहिप कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करना बंद नहीं करता और धर्मांतरण करने वाले गिरोह के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, तो विहिप कटिहार में बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *