PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय की वित्त समिति की 10वीं बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी

PURNIA NEWS : पूर्णिया विश्वविद्यालय, पूर्णिया की वित्त समिति की 10वीं बैठक आज अपराह्न 02:30 बजे विश्वविद्यालय मुख्यालय स्थित प्रशासनिक भवन में माननीय कुलपति की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के नामित सदस्यों ने भाग लिया, जबकि कुछ सदस्य अनुपस्थित रहे। बैठक की कार्यवाही में पूर्व बैठक की पुष्टि, विभिन्न मदों में किए गए व्यय की स्वीकृति, वेतन स्थिरीकरण समिति में नामांकन, परीक्षा विभाग के पारिश्रमिक में वृद्धि, कुलपति के अवकाश वेतन अंशदान, विधिक परामर्श शुल्क, पैनल अधिवक्ताओं के शुल्क में वृद्धि जैसे 12 बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

विशेष रूप से विश्वविद्यालय भवन निर्माण के द्वितीय चरण में कुलपति आवास, अतिथि भवन, स्टाफ क्वार्टर व संकाय क्वार्टर निर्माण हेतु उच्च शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजने तथा भारतीय स्टेट बैंक में कोष खाता एवं भुगतान गेटवे खोलने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया। द्वितीय मेरिट सूची के छात्रों से ₹100/- राशि कॉलेज को लौटाने के प्रस्ताव को विचारार्थ अगली बैठक तक स्थगित कर दिया गया। अध्यक्ष की अनुमति से प्रस्तुत विशेष बिंदुओं — जैसे रिक्त पदों पर अतिथि प्राध्यापकों की नियुक्ति, सॉफ्टवेयर विशेषज्ञ की तैनाती, एवं रंगभूमि मैदान का म्यूटेशन व चारदीवारी निर्माण — को भी अनुमोदन प्रदान किया गया। बैठक में यह स्पष्ट रूप से संकेत मिला कि विश्वविद्यालय वित्तीय अनुशासन के साथ-साथ अधोसंरचना विकास और प्रशासनिक सुधार की दिशा में लगातार सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *