PURNIA NEWS : बरसात में भी उमड़ा देशभक्ति का जज़्बा, बनमनखी में एबीवीपी की ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

PURNIA NEWS : अनुमंडल अंतर्गत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा आज बनमनखी में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। खराब मौसम और लगातार बरसात के बावजूद यह यात्रा ऐतिहासिक रही। सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ-साथ बनमनखी के सम्मानित नागरिक भी इस यात्रा में शामिल हुए। पूरा नगर भारत माता की जय, वंदे मातरम् और अमर शहीदों अमर रहें जैसे नारों से गूंज उठा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, हर वर्ग के लोग इस यात्रा में शामिल होकर गर्व और उत्साह से लबरेज़ दिखे। यात्रा में एबीवीपी के उत्तर बिहार प्रांत संगठन मंत्री राकेश मौर्य, पूर्व एबीवीपी कार्यकर्ता एवं विधायक श्री कृष्ण कुमार ऋषि, वरिष्ठ भाजपा नेता अवधेश साह, वीर नारायण गुप्ता समेत भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व एबीवीपी कार्यकर्ता मनोज कुमार सिंह, रंजीत गुप्ता, शशि शेखर कुमार, दिलीप झा, मंटू दास, संतोष चौरसिया, विशाल कुमार, साजन कुमार, नीरज आनंद, सत्य प्रकाश यादव, अमितेश सिंह, डॉ. कृष्णा कुमारी, प्रह्लाद कुमार अमर, नीतीश कुमार निक्कू, राजू सनातन, प्रभाष कुमार, अभिषेक सिंह, मंगल कुमार, अजय सिंह, सुबोध साह, धीरज कुमार रवि, मनीष कुमार, रवीन कुमार, विजय पासवान, आलोक कुमार, रिमझिम कुमारी, ब्यूटी कुमारी, खुशबू, मिषटू, सावित्री, काजल, कशिश, निशा, सीमा, कोमल, सरस्वती, भूमिका, जिया, ममता, प्रीतम कुमार, राजू कुमार, कुन्दन कुमार साह, जयशंकर यादव सहित सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *