PURNIA NEWS : कृषि योजनाओं का लाभ हर किसान तक पहुंचे, डीएम ने कृषि टास्क फोर्स बैठक में दिए निर्देश

PURNIA NEWS : जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने जिला कृषि पदाधिकारी पूर्णिया सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ कृषि टास्क फोर्स की बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसानों के लिए संचालित सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित किया जाए।

साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि इन योजनाओं के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि हो और कृषि उपज में सुधार आए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि जिले के किसान समृद्ध और आत्मनिर्भर बन सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *