RAJSTHAN NEWS : तिरंगा हमारी आन, बान, शान और सम्प्रभुता का प्रतीक : बोहरा

RAJSTHAN NEWS : “तिरंगा हमारी गौरव गाथा का अमर प्रतीक और राष्ट्र की आन-बान-शान का सर्वोच्च चिन्ह है” — यह बातें जन कल्याण संस्थान, बाड़मेर के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश बोहरा अमन ने बुधवार को सांसियों का तला राजस्व गांव में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत करते हुए कही। संस्थान के अभियान ग्रामोदय प्रकल्प के तहत इस गांव के 160 घरों पर 15 अगस्त तक तिरंगा लहराने का लक्ष्य रखा गया है। प्रथम दिवस में कई घरों पर तिरंगा फहराया गया और बच्चों व ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिला। संस्थान सचिव दीपक जैन ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य न केवल हर घर पर तिरंगा फहराना है, बल्कि ग्रामीणों और बच्चों को राष्ट्रध्वज के महत्व और इसके प्रति सम्मान की भावना से भी जागरूक करना है।

मुकेश बोहरा अमन ने कहा, “हम सभी नागरिकों को अपने घरों, दुकानों और संस्थानों पर तिरंगा बड़े हर्ष और उल्लास के साथ फहराना चाहिए। यह केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारी देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति हमारे दायित्व का प्रतीक है।” इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष मुकेश अमन, सदस्य राजेश जोशी, भारती फाउंडेशन के प्रतिनिधि ओमप्रकाश सरगरा ‘अंकूर’, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नन्दा सिसोदिया, अजय सिसोदिया, कर्ण, मदनलाल, शायर, संदीप, आशीष, मुश्ताक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व बच्चे उपस्थित रहे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon