पूर्णिया: ब्रेन डिस्कवरी पब्लिक स्कूल, मधुबनी पूर्णिया में आज गर्व और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब जिला स्तरीय अस्मिता ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता पूर्णिया की बेटी दिया झा का विद्यालय स्तर पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। साथ ही प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दिव्या भारती और इस्तिा शर्मा को भी सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक विजय कुमार खेमका, प्रेस क्लब पूर्णिया के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह और उपस्थित रहे। विद्यालय के संचालक अनिकेत कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। इस अवसर पर जन्माष्टमी महोत्सव भी धूमधाम से मनाया गया, जहां बच्चों ने अतिथियों को गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या मधु झा, शिक्षिकाएं मुस्कान झा, अनया अंसारी, शिल्या कुमारी, त्रिशा सिन्हा, मनीषा सिंह, आनंद कुमार और समाजसेवी शुभम वर्मा की उपस्थिति ने समारोह की शोभा बढ़ाई। यह आयोजन न केवल छात्रों की उपलब्धियों का सम्मान था, बल्कि शिक्षा और संस्कृति के मेल का एक सुंदर उदाहरण भी।
Related Posts
Descubra como navegar no Moosh Casino sem dificuldades
No mundo dos cassinos online, a navegação simples e eficiente é essencial para uma experiência…
Jak si užít zábavu bez rizika v Neon54 Casino?
Neon54 Casino, známé svými atraktivními nabídkami a bezpečným herním prostředím, nabízí hráčům příležitost užít si…
PURNIA NEWS : 26 लीटर देसी शराब के साथ महिला शराब तस्कर गिरफ्तार, भेजा जेल
PURNIA NEWS आनंद यादुका : भवानीपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पंचायत अंतर्गत छप्पन वार्ड संख्या 01…
