अंग इंडिया की खबर का हुआ असर, डीएम पहुंचे रूपौली बाढ़ प्रभावित क्षेत्र

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: अंग इंडिया की खबर का असर हुआ है तथा खबर के बाद डीएम अंशुल कुमार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रूपौली पहुंचे तथा उन्होंने बाढ पीडितों की हालत देखकर तत्काल प्रभाव से सामुदायिक किचेन चलाने का आदेश दिया है। यह बता दें कि अंग इंडिया द्वारा पूर्णिया एवं कटिहार जिलों में बाढ़ विभीषिका पर सरकार की दोहरी नीति से आक्रोशित हुए रूपौली के बाढ़ पीड़ित, जनप्रतिनिधियों ने की सरकार से समान राहत देने की मांग शीर्षक से खबर चलायी थी। इस खबर का प्रभाव पड़ा है कि डीएम अंशुल कुमार रूपौली प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच गए तथा यहां तत्काल से सामुदायिक किचेन चलाने का आदेश दे दिया है।

यह बता दें कि अंग इंडिया हमेशा ही आमलोंगों की सुरक्षा ही नहीं, बल्कि पर्यावरण सुरक्षा, जीव सुरक्षा आदि पर भी अपनी संजीदगी दिखाता रहता है। कुछ इसी को लेकर पाठकों में अंग इंडिया पर भरोसा जताया जा रहा है। मौके पर मुखिया पवित्री देवी ने अंग इंडिया को धन्यवाद देते हुए कहा कि अगर अंग इंडिया द्वारा इस खबर को तुलनात्मक ढंग से नहीं चलाया गया होता, तो निश्चित ही राहत के लिए अनिश्चितता बनी रहती। उनका पंचायत कुरसेला प्रखंड से मिला हुआ है तथा वहां सोमवार से ही सामुदायिक किचेन चल रहा था, जिसे अंग इंडिया ने प्रमुखता से छापा था, जिसका परिणाम हुआ कि आज से सामुदायिक किचेन शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *