फारबिसगंज में ऐतिहासिक महावीरी झंडा शोभायात्रा को लेकर अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की हुई बैठक

ARARIA NEWS, प्रिंस(अन्ना राय) : आगामी 24 अगस्त को फारबिसगंज शहर में ऐतिहासिक महावीरी झंडा शोभायात्रा निकलेगी l इसको शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में निकाले जाने व शोभायात्रा के दौरान विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था के तैयारी को लेकर अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है. अनुमंडल कार्यालय के सभागार के परिसर में अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत कुमार रंजन की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई l मौके पर प्रदीप देव सहित अन्य ने एसडीओ व एसडीपीओ का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि शोभायात्रा मार्ग राजेंद्र चौक से दस आना कचहरी काली मंदिर तक सड़क किनारे किये गये अतिक्रमण को मुक्त कराया जाये, जर्जर सड़क की मरम्मत करायी जाये, जुलूस मार्ग पर लाइटिंग की व्यवस्था करायी जाये l

एसडीओ रंजीत कुमार रंजन ने कहा कि महावीरी झंडा शोभायात्रा के दौरान शोभायात्रा मार्ग पर 07 स्थानों पर अस्थायी अतिरिक्त पुलिस चौकी बनायी जायेगी l विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था को ले कर प्रशासन के द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की जायेगी l छह गश्ती दल जुलूस के विभिन्न मार्गों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बलों के साथ लगातार गश्त करते रहेंगे. शोभायात्रा के आगे-पीछे, बीच में और सामानांतर 05 स्काउट चलेंगे l पूरी शोभायात्रा सीसीटीवी की निगरानी में रहेगी l ड्रोन व वीडियो कैमरा से भी वीडियो ग्राफी कराया जायेगा l उन्होंने कहा कि जुलूस निकालने वाले सभी अखाड़ा को ससमय लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *