SAHARSA NEWS : पूर्व विधायक ने अपर मुख्य सचिव को लिखा पत्र, कई इलाकों की सड़कों का खस्ता हालात

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : पूर्व विधायक जफर आलम ने ग्रामीण कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है.उन्होंने विधानसभा क्षेत्र की सड़कों की खराब स्थिति का मुद्दा उठाया है l उन्होंने कहा कि सलखुआ प्रखंड में मोबारकपुर उर्दू मिडिल स्कूल से एसएच-95 तक बाढ़ आश्रय स्थल वाली सड़क पर बरसात में जलजमाव की समस्या है l बनमा ईटहरी में छोटी घोरदौड़ पीएमजीएसवाई रोड से महादेव स्थान और लक्ष्मीनियां से मुरली रोड के निर्माण में खामियां हैं l इस सड़क पर न तो ठीक से मिट्टी डाली गई और न ही जीएसबी की गई l तेलियाहाट से खुरेसान होते हुए मुरली तक की सड़क खराब है l बनमा चौक से हथमंडल मस्जिद चौक होते हुए जमालनगर चौक तक की सड़क जर्जर है l बनमा चौक से जौना टोला और बरियाही मुसहरी तक की सड़क भी टूट चुकी है l

सिमरी बख्तियारपुर के सैनी टोला से गोरियारी, बहुरवा, कोसी बांध होते हुए घोड़मुंडा जाने वाली सड़क का टेंडर होने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है l चपराम से बेला टोला, मोहम्मदपुर, बैडी, भवदेवा होते हुए कोसी बांध जाने वाली सड़क भी खराब स्थिति में है l पूर्व विधायक ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि कनीय अभियंता से लेकर अधीक्षण अभियंता तक कोई जनप्रतिनिधि फोन नहीं उठाते हैं.अधिकतर सरकारी नंबर बंद रहते हैं.सभी अधिकारियों ने अपना कार्यालय और आवास सहरसा में रखा है l जिससे क्षेत्र की सड़कों की स्थिति लगातार बिगड़ रही है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *