SAHARSA NEWS : इवनिग कॉलेज प्राचार्या के नेतृत्व में निकली तिरंगा रैली,वंदे मातरम के नारो से गूंज उठा कॉलेज परिसर

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बायपास रोड स्थित इवनिंग कॉलेज में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली का आयोजन गुरुवार को किया गया। इवनिंग कॉलेज की प्राचार्या मधुलता कुमारी के नेतृत्व में धूमधाम से तिरंगा रैली निकाली गई। प्राचार्य श्रीमती मधुलता कुमारी ने बताया कि आजादी के 78 वें वर्ष के अवसर पर इवनिंग कॉलेज के कर्मचारियों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई।इस रैली के दौरान भारत माता की जय,वंदे मातरम के नारों से पूरा कॉलेज परिसर गुंजायमान हो उठा।इस अवसर पर प्रो राजकुमार झा ने कहा कि गुलामी के कालखंड में वीर शहीद क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों को न्योछावर कर देश को आजादी दिलाई।

यह तिरंगा झंडा केवल कपड़े का टुकड़ा मात्र नहीं बल्कि हमारे देश के लिए यह आन बान और शान है। तिरंगा झंडा भारतीय जन गण मन है।कल शहीद क्रांतिकारियों की याद में तिरंगा झंडा को फहराकर आजादी को अक्षुण्ण रखने का यह पर्व है।इस अवसर पर प्रो अभिषेक वत्स डॉक्टर नवनीत,डॉक्टर संजय कुमार वशिष्ठ,भरत शर्मा, मोनिका कुमारी,डा पुनीता पाठक, रविंद्र कुमार रमन, सुधीर कुमार झा,अमर ठाकुर, अनिल कुमार, कैलाश कुमार, संजय कुमार,अनुज कुमार, विपिन कुमार,लक्ष्मण विदेशी, प्रोफेसर मोनिका, शशि कुमारी, जाह्वनवी, अर्चना सहित महाविद्यालय के छात्र छात्रा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *