PURNIA NEWS

पूर्णिया: PURNIA NEWS पूर्णिया जिले के गुलाबबाग कृषि कार्यालय स्थित अंबेडकर नगर में 12 फरवरी को विधायक विजय खेमका ने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि संत रविदास जी सामाजिक एकता और समरसता के प्रतीक थे। उन्होंने समाज सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

विधायक विजय खेमका ने महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जी की जयंती पर भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद, भाजपा नगर पूरब अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ विधायक ने आइना महल, शास्त्री नगर, ठाकुर टोला, पूरनदेवी महलदार टोला, सिटी जफरीबाग में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान, उन्होंने स्थानीय लोगों की कठिनाइयों को सुना और समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि एनडीए सरकार के तहत पूर्णिया में विकास की कई नई ऊंचाइयां छुई हैं और उनका संकल्प है कि वे पूर्णिया को और अधिक विकसित करेंगे।

जनसंपर्क अभियान में मंडल अध्यक्ष पवन सहनी, भाजपा नेता चंदन पासवान, संजय मिश्रा, विजय मांझी, मुन्ना ठाकुर, रूपेश शर्मा, सीमा झा, जितेंद्र मंडल, मुकेश मिश्रा, प्रमोद केशरी, मुन्ना पासवान, दिनेश महलदार, मुकेश मिश्रा, मनोज यादव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *