Independence Day 2025: हर्षोल्लास वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Independence Day 2025 पूरे प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस बडे ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास वातावरण में मनाया गया। जगह-जगह प्रभात फेरियां निकाली गयीं तथा बच्चों एवं झंडोत्तोलन में उपस्थित लोगों के बीच मिठाईयां भी बांटी गईं। इस दौरान प्रंखंड प्रमुख प्रतिमा कुमारी ने मुख्यालय पर, डॉ नीरज कुमार रेफरल अस्पताल पर, थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रूपौली थाना पर, मोहनपुर थाना पर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, टीकापटी थाना पर थानाध्यक्ष अमित कुमार, अकबरपुर थाना पर थानाध्यक्ष अनुज राज, लक्ष्मीपुर छर्रापटी पंचायत में मुखिया सुलोचना देवी, कोयली सिमडा पूरब में मुखिया पवित्री देवी, गोडियरपटी श्रीमाता में मुखिया अमीन रविदास, वसंतपुर में मुखिया फाखता बेगम, डोभा मिलिक में मुखिया पवनी देवी, गोडियर पूरब में मुखिया आरती देवी, कोयली सिमडा पश्चिम में मुखिया चंचल कुमारी, सिंहपुर दियारा पंचायत में मुखिया प्रीति देवी, मतेली खेमचंद में मुखिया कैलाश जायसवाल, गोडियर पश्चिम जानकी देवी, विजय मोहनपुर में शीला भारती, कांप में मुखिया संघ अध्यक्ष पंकज यादव, धूसर टीकापटी में मुखिया शांति देवी, पैक्स अध्यक्ष कैलाश भारती, विनोद कुमार केशरी, सरपंच उषा देवी, 20 सूत्री कार्यालय पर मयंक कुमार, एसबीआई शाखा पर शाखा प्रंबंधक मोहनीष पराशर, तोमर विद्यापीठ पर प्रवेश सिंह तोमर, शहीद स्थल सहित सभी सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों पर झंडोत्तोलन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *