PURNIA NEWS : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर पूर्णिया से सदर विधायक विजय खेमका ने हर्ष व्यक्त करते हुए दिल्ली की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। खेमका ने कहा कि 27 वर्षों के अंतराल के बाद भाजपा की दिल्ली में यह वापसी पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने झूठे वादों और भ्रष्टाचार की राजनीति को नकारते हुए विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद के पक्ष में मतदान किया है।विधायक ने आगे कहा कि इस जीत का प्रभाव आगामी बिहार विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा, जहां एनडीए गठबंधन की जीत सुनिश्चित है। उन्होंने इस जीत को दिल्ली के उज्जवल भविष्य की शुरुआत बताते हुए कहा कि भाजपा दिल्ली में विकास की नई इबारत लिखने के लिए प्रतिबद्ध है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *