Purnia News: घास लेकर लौट रही किशोरी की पानी में डूबकर हुई मौत, स्वजनों में चित्कार

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News थाना क्षेत्र के ग्वालपाडा एवं छर्रापटी गांव की सीमा पर एक किशोरी की मौत 15 अगस्त को बाढ के पानी में डूबने से हो गई है। किशोरी की पहचान छर्रापटी गांव के रेशमा कुमारी 16 वर्ष पिता चंदन कुमार के रूप में हुई है। शव मिलते ही स्वजनों में चित्कार मचा हुआ है। खबर पाकर मौके पर पुलिस पहुंचकर शव को अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया है। जबकि शोकाकुल स्वजनों को संतावना देने विधायक शंकर सिंह, जिप सदस्य प्रतिमा सिंह, मुखिया सुलोचना देवी आदि पहुंच गए थे।

इस संबंध में मुखिया सुलोचना देवी, सामाजिक कार्यकर्त्ता पप्पू मंडल ने बताया कि लक्ष्मीपुर छर्रापटी पंचायत के पांचू टोला की रेशमा कुमारी गांव में बाढ आने के कारण अपने मवेशी के चारा केे लिए उपरी इलाका में गई थी, वह जब वहां से घर बाढ के पानी के रास्ते लौट रही थी, तभी उसे रास्ता का अंदाजा नहीं लगा तथा वह गहरे पानी में चली गई। उसे डूबता देख आसपास के लोग शोर मचाना षुरू किये, परंतु किसी को तैरने नहीं आने से वह डूब गई। काफी खोजबीन के बाद उसके शव को निकाला गया।

शव मिलते ही स्वजनों में चित्कार मच गया है। मौके पर विधायक शंकर सिंह, जिप सदस्य प्रतिमा सिंह, मुखिया सुलोचना देवी सहित अन्य शुभचिंतक पहुंचे तथा स्वजनों को संतावना दी। यह बता दें कि रेशमा की मां हेमा देवी की मौत कुछ महीने पहले सडक दुर्घटना में हो गई थी। उसकी मौत से सभी के आंखों में आंसू थे। सभी ने सरकार से आपदा के तहत मुआवजा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *