Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस पर वीरांगना क्लब की अनूठी पहल, बच्चों में भरा शिक्षा और देशभक्ति का जज्बा

पूर्णिया: Independence Day 2025 पूर्णिया में स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर वीरांगना क्लब द्वारा एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को शिक्षा और देशभक्ति का महत्व समझाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में प्रोत्साहित किया गया। टोला, माधोपड़ा स्थित अरबिया कॉलेज के समीप जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई-लिखाई से जुड़ी सामग्री वितरित की गई। क्लब की अध्यक्ष सुष्मिता राय ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उनमें देश के प्रति कर्तव्य भावना विकसित करना है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से क्लब की सचिव सरिता राय, सह सचिव दीपमाला, कोषाध्यक्ष पूजा चौधरी, सदस्य आरती जयसवाल (सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारी), अंजू चौधरी, प्रीति सिंह, सेम टी सहित अनेक स्थानीय अभिभावक, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने वीरांगना क्लब की इस सामाजिक और जागरूकता बढ़ाने वाली पहल की सराहना की और बच्चों को ऐसे आयोजनों के माध्यम से प्रेरित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *