Independence Day 2025

Independence Day 2025: हम अपने पूर्वजों के बलिदान को भूला नहीं सकते, देश के नाम पर हर देशवासी कुर्बानी देने को तैयार: मुखिया कैलाश जायसवाल

Independence Day 2025

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Independence Day 2025 हम अपने पूर्वजों के बलिदान को भूला नहीं सकते, देश के नाम पर हर देशवासी कुर्बानी देने को तैयार रहना होगा। उक्त बातें मतेली खेमचंद के वयोवृद्ध मुखिया कैलाश जायसवाल ने अपने पंचायत के पंचायत भवन पर झंडोत्तोलन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि हम अपने पूर्वजों के बलिदान को भूला नहीं सकते, देश के नाम पर हर देशवासी को कुर्बानी देने को तेयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि आज जिस दौर से देश गुजर रहा है, इसके लिए सभी को तैयार रहना होगा।

अगर सभी नागरिक अपने-अपने कर्त्तब्यों पर अडिग रहे, तो कोई हमारा कुछ बिगाड नहीं सकता है। हमने अपने पूर्वजों के बलिदान को नहीं भूला सकते। बिना भेदभाव के उन्होंने अपनी छाती पर गोलियां खाना स्वीकार किया, परंतु गुलामी स्वीकार नहीं किया। उनकी कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाए, इसके लिए हमेशा हमें सचेत रहना होगा। देश की सुरक्षा, विकास और समृद्धि के लिए हर नागरिक का योगदान महत्वपूर्ण होता है। देश के प्रति प्रेम, समर्पण की भावना सभी में होना चाहिए।

वे सेवा के माध्यम से, सामाजिक कार्य के माध्यम से देश की सेवा कर सकते हैं। इसके लिए सामाजिकता के तहत जरूरतमंद लोगों की मदद करना, शिक्षा और जागरूकता, शिक्षा के प्रति बढावा एवं जागरूक करना, देश की सुरक्षा में योगदान करना, सभी तरह के नियमों का पालन करना सहित अनेक जिम्मेदारियों का निर्वहण करना सभी नागरिकों का दायित्व बनता है। इस अवसर पर मुखिया कैलाश जायसवाल, सरपंच विनोद दिलवर, कुंदन कुमार, अमित कुमार, दीपक कुमार, मो खुर्शीद, सुशील मंडल सहित सैकडो की संख्या में पंचायत की जनता उपस्थित थी।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *