पूर्णिया गोलीकांड: दोनों पक्षों पर पुलिस की कार्रवाई तेज, दो गिरफ्तार, किशोर घायल

पूर्णिया: पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगाली टोला में शुक्रवार शाम गैंगवारनुमा गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने एक पक्ष से छोटू सिंह और उनके किराएदार साहिल सौरभ को चिन्हित किया है, जबकि दूसरे पक्ष में छोटू यादव, लल्लू यादव, राका समेत 20 से 25 अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है। खास बात यह रही कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कोई मामला दर्ज नहीं कराया, बल्कि पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया।

जांच में सामने आया है कि विवाद की शुरुआत गाड़ी को आगे-पीछे करने को लेकर हुई, जिसके बाद दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान 17 वर्षीय करण कुमार, जो बाजार से लौट रहा था, गोली लगने से घायल हो गया। उसे जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।पुलिस ने अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है—हरदेव कुमार का बेटा हर्ष और लल्लू यादव का बेटा। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त ये दोनों गाड़ियां चला रहे थे। उधर, छोटू सिंह की पत्नी ने सफाई दी है कि पूरा विवाद किराएदार की गाड़ी को लेकर शुरू हुआ, उनके पति का इसमें कोई रोल नहीं है।

हालांकि पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छोटू सिंह के पक्ष से भी फायरिंग की गई, जिससे किशोर घायल हुआ। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मरंगा थाना प्रभारी ने बताया कि कार्रवाई लगातार जारी है। वहीं, एसपी स्वीटी शेरावत ने निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon