अमौर में भी पहुंचेगी राजस्व टीम, 20 सितंबर तक चलाए जाएंगे विशेष शिविर, जमीन संबंधी त्रुटियों को सुधारने का मौका

पूर्णिया, विमल किशोर: बिहार सरकार ने भूमि दस्तावेजों में सुधार के लिए 16 अगस्त से पूरे राज्य में राजस्व महाअभियान शुरू कर दिया है, जिसका लाभ अमौर (पूर्णिया) के रैयतों को भी मिलेगा। इस अभियान के तहत अमौर की हर पंचायत में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की टीमें घर-घर जाकर आवेदन प्रपत्र बांटेंगी और फिर विशेष शिविरों के माध्यम से लोगों के जमीन से जुड़े कागजातों की गलतियों को सुधारा जाएगा।

Purnia News

खाता, खेसरा, रकबा, लगान, नाम आदि में त्रुटि हो, नामांतरण कराना हो, पुश्तैनी जमीन का बंटवारा दर्ज कराना हो या ऑफलाइन जमाबंदी को ऑनलाइन कराना हो—इन सभी कार्यों के लिए लोग अपने दस्तावेजों के साथ शिविर में आवेदन कर सकेंगे। अमौर प्रखंड में 19 अगस्त से 20 सितंबर के बीच हर हल्का स्तर पर कम-से-कम दो बार कैंप लगाए जाएंगे। इस दौरान विभागीय कर्मी प्रामाणिक दस्तावेजों के आधार पर सुधार प्रक्रिया पूरी करेंगे। अमौर के ग्रामीणों के लिए यह एक अहम मौका है कि वे अपने भूमि दस्तावेजों को सही कराकर भविष्य की किसी भी कानूनी या प्रशासनिक परेशानी से बच सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *