कोसी दियारा क्षेत्र फरकिया के विभिन्न स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास मनाया गया

सहरसा, अजय कुमार: 79 वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिले के सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर उच्च माध्यमिक विद्यालय कबीरा, मध्य विद्यालय रैठी समेत संकुल के कई कई विद्यालयों में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ सलखुआ के प्रखंड अध्यक्ष सह चिड़ैयां संकुल समन्वयक सुदर्शन कुमार गौतम ने झंडोत्तोलन किया। मध्य विद्यालय रैठी में छात्र छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी और मनमोहक झांकियां भी निकाली गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम,खेल प्रतियोगिता एवं कई प्रकार के प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी सफल छात्र-छात्राओं को शिक्षक नेता सुदर्शन कुमार गौतम द्वारा पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *