SAHARSA NEWS : बनमा इटहरी प्रखंड में विश्व बालिका दिवस का आयोजन

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले के बनमा इटहरी प्रखंड में आज विश्व बालिका दिवस ” सुनहरे भविष्य के लिए बच्चियों का सशक्तिकरण” के अवसर पर मध्य विद्यालय तेलियाहाट एवं कस्तूरबा विद्यालय लक्ष्मीनिया में बालिकाओं को सशक्तिकरण हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलशन झा द्वारा बालिकाओं को अच्छी सेहत, अच्छी शिक्षा को ही बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए अनिवार्य बताए। साथ ही बच्चियों को प्रत्येक दिन स्कूल आने के लिए के प्रोत्साहित कर एनीमिया से निपटने के लिए साप्ताहिक आयरन की टैबलेट खाने की आवश्यकता पर बल दिए।

इस दौरान स्वास्थ्य विभाग एवं पीरामल फाउंडेशन के जिला टीम द्वारा बच्चियों को रैली निकालकर बालिकाओं के बेहतर भविष्य के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य प्रबंधक महबूब आलम, डिस्ट्रिक्ट लीड पीरामल स्वास्थ्य अखिलेश कुमार, विभूति चंद्र युगल,गांधी फेलो देवाशीष,प्रधानाध्यापक,शिक्षक, शिक्षिकाएं सहित बालिकाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *