सस्ती लोकप्रियता के लिए सरकारी अस्पताल पर हमला दुर्भाग्यपूर्ण: सुशांत कुशवाहा

पूर्णिया: पूर्णिया में सड़क हादसे के बाद जीएमसीएच में हुए हंगामे पर युवा जदयू के प्रदेश सचिव सुशांत कुशवाहा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने घटना को राजनीति से प्रेरित साजिश बताते हुए कहा कि परिजनों के विलाप के दौरान मृतक के सीने पर दबाव पड़ने से नाक से झाग और खून मिश्रित तरल निकलने की सामान्य शारीरिक प्रतिक्रिया को जानबूझकर गलत तरीके से पेश किया गया।

सुशांत ने राजद के एक तथाकथित विधानसभा प्रत्याशी द्वारा अस्पताल में हंगामा करने और डॉक्टरों पर हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस तरह की हरकतें न केवल डॉक्टरों के मनोबल को तोड़ती हैं, बल्कि सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को बदनाम करने की कोशिश हैं। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल ही गरीबों के लिए एकमात्र सहारा हैं, और अफवाह फैलाकर या राजनीतिक लाभ के लिए ऐसी संस्थाओं को बदनाम करना उन लोगों के साथ अन्याय है, जिनका जीवन इन्हीं सेवाओं पर निर्भर करता है।

सुशांत कुशवाहा ने जनता से अपील की कि वे भावनाओं में बहकर किसी अफवाह या राजनीतिक बहकावे में न आएं, और स्वास्थ्य व्यवस्था को सुरक्षित एवं सम्मानित बनाए रखने में सहयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *