Purnia News: शालिग्राम सिंह तोमर जयंती पर ‘तोमर सभागार’ का भव्य उद्घाटन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विचार गोष्ठी का आयोजन

पूर्णिया: Purnia News पूर्व विधायक स्वर्गीय शालिग्राम सिंह तोमर की जयंती के अवसर पर उनकी धर्मपत्नी शांतिदेवी द्वारा तोमर विद्यापीठ रूपौटपी में ‘तोमर सभागार’ का भव्य उद्घाटन किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा, कला और समाजसेवा से जुड़े कई गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा अनुपम कुमार, आरईओ मोहित आनंद, शिक्षाविद गिरिजानंद मिश्रा, आरटिस्ट मिधिसेटा राय, प्रो. गिरीश कुमार सिंह, प्रो. डॉ. परवेज शाहीन, प्रो. अमरनाथ झा, प्रो. शिवा मुनि यादव, डॉ. रामनरेश, विद्या विहार परोरा के प्राचार्य निखिल रंजन, नीति आयोग के पूर्व निदेशक विजय बहादुर सिंह, कमलेश्वरी जायसवाल, भजनानंद सिंह और उपेंद्र जायसवाल जैसे विशिष्ट जन शामिल हुए।

अतिथियों का सम्मान अंगवस्त्र और मेमेंटो देकर प्रदीप कुमार, अमरदीप कुमार, मैट सिंह तोमर एवं प्रवेश सिंह तोमर द्वारा किया गया। स्वागत भाषण विद्यापीठ के प्राचार्य श्री जगदीश प्रसाद सिंह ने प्रस्तुत किया। जिला शिक्षक संघ अध्यक्ष पवन जायसवाल एवं प्रखंड शिक्षक मो. एम तबरेज ने विद्यालय की प्रगति की भूरी-भूरी प्रशंसा की।कार्यक्रम के पूर्व तोमर विद्यापीठ के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति दी और विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी बच्चों को कॉपी-कलम वितरित किया गया। तत्पश्चात सभी अतिथि स्व. शालिग्राम सिंह तोमर की समाधि स्थल कपारी पहुँचे, जहाँ उनकी प्रतिमा पर सैकड़ों लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

Purnia News

संध्या 7 बजे विद्यालय परिसर में ‘दरिद्र नारायण भोज’ का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 300 लोगों को खिचड़ी, घी आदि का प्रसाद परोसा गया। भोज की शुरुआत मस्तराज जी, मनोज गुप्ता, संजय जायसवाल, प्रेमकिशोर यादव और मुख्य पार्षद निरंजन मंडल के कर-कमलों से की गई। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक संजय कुमार सिंह ने अनुमंडल पदाधिकारी से मांग की कि स्व. तोमर जी की प्रतिमा रूपौली में लगाई जाए। विद्वतजनों ने संजय बाबू से यह भी आग्रह किया कि स्वर्गीय तोमर जी के योगदान पर एक पुस्तक लिखी जाए ताकि आने वाली पीढ़ियां उन्हें जान सकें और प्रेरणा ले सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *