SAHARSA NEWS : अश्लील विडियो वायरल मामले में महिला के साथ मारपीट,थाने में प्राथमिकी दर्ज

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : कहरा प्रखंड स्थित पटुआहा गांव निवासी माया देवी पति संजीत शर्मा नें सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर उचित न्याय की गुहार लगाई है।माया देवी नें आवेदन में कहा कि विनोद सिंह,राहुल सिंह,विकास सिंह, साहुल सिंह एवं ऋषभ सिंह नें अपने हाथ में लाठी डंडा एवं रड लेकर आयें और जाति सूचक गाली-गलौज करने लगें।उनलोगों ने किसी वायरल वीडियों का आरोप लगाते हुए मारपीट करते हुए बोला कि जिस प्रकार तुमने मेरी बेइज्जती की है उसी प्रकार तुम्हारा भी इज्जत तार तार कर देगें।और उन लोगो ने मेरे साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिया वही वे लोग मेरे गले सें सोने का चैन भी छीन लिया वही मुझे बचाने आये ग्रामीण सुरेश शर्मा और रीता देवी को भी लाठी मारकर जख्मी कर दिया।

उन्होंने कहा कि वे लोग बुरी नियत सें छेड़छाड़ कर अर्द्ध नग्न कर दुष्कर्म का प्रयास करने,जाति सूचक गाली-गलौज करने, लूटपाट करने,विरोध करने पर आधे दर्जन ग्रामीण लोगों पर मारपीट किये जाने का आरोप लगाकर उचित कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित ने बताया कि मेरे द्वारा हल्ला किये जाने पर मुझे बचाने आये मेरे पति को भी उनलोगों नें मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया।जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।वही जिसकी सूचना सदर थानाध्यक्ष को भी दी गई है।वही सदर थानाध्यक्ष नें कहा कि मामला दर्ज कर इसकी तफ्तीश की जा रही है।ज्ञात हो कि विगत दिनों विनोद सिंह का अश्लील वीडियों एक महिला के साथ वायरल हो गया।उसी संदेह के आधार पर मेरी इज्जत के साथ खिलवाड कर मारपीट किया।पीड़ित नें नामजद अभियुक्तों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *