Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
सहरसा

SAHARSA NEWS : ईश्वरीय विश्वविद्यालय में अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव भव्य रूप से आयोजित

By अंग इंडिया न्यूज़
August 3, 2025 3 Min Read
0

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बनगांव रोड स्थित शांति अनुभूति भवन में रविवार को अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव का भव्य रूप से आयोजन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित कर मुजफ्फरपुर से पधारी बिहार ब्रह्माकुमारीज़ सेंटर्स संचालिका राजयोगिनी रानी दीदी ने कहा रक्षाबंधन का त्योहार पवित्र बनने और बनाने का यादगार पर्व है। विश्व रक्षक परमपिता परमात्मा शिव इस कलियुगी पतित दुनिया में भारत के आबू पर्वत पर प्रजापिता ब्रह्मा के तन में अवतरित होकर सभी आत्माओं को सुख-शांतिमय जीवन बनाने के लिए आदेश देते हैं- पवित्र बनो, राजयोगी बनो। पवित्रता ही सुख-शांति की जननी है। वर्तमान समय कलियुग की कालिमा से मनुष्य आत्माओं के मन विषय-विकारों से कलुषित हो गए हैं जिससे नारी शक्ति जो वंदनीय है, पूजनीय है; उनकी अस्मिता की सुरक्षा भी एक बहुत बड़ी चुनौती हो गई है। समाज में आज हमारी बहनें सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे असुरक्षा के वातावरण में परमात्मा पिता सर्वप्रथम आत्मरक्षा के लिए प्रतिज्ञा कराते हैं। लाखों भाई-बहनें घर-गृहस्थ में रहते पवित्र एवं सात्विक जीवन बनाकर समाज के सामने उदाहरण पेश कर रहे हैं। उन्होंने समाज के सभी वर्गों का आह्वान किया- आइये, हम सब मिलकर स्व रक्षक, परिवार रक्षक, समाज रक्षक, देश रक्षक और विश्व रक्षक बनकर पवित्र समाज की स्थापना करें।बेतिया सेवाकेंद्र प्रभारी अंजना दीदी ने कहा वर्तमान समय रक्षाबंधन का विशेष महत्व हो गया है जबकि सभी लोग अपने आप को किसी न किसी रूप से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ऐसे समय परमरक्षक भगवान की छत्रछाया एवं रक्षा-कवच की अति आवश्यकता है। हम जितना अपने मन को श्रेष्ठ विचारों, शुभ विचारों एवं परमात्मा की याद में व्यस्त रखेंगे हमारे मन की शक्ति बढ़ती रहेगी और हमारे चारों ओर सकारात्मक चिंतन का आभामंडल तैयार हो जाएगा। जिसमें हम स्वयं को सुरक्षित महसूस करेंगे और अनेक लोगों को भी सहयोग प्रदान कर सकेंगे।इस अवसर पर स्थानीय सेवाकेंद्र प्रभारी बीके स्नेहा बहन ने दीदी का स्वागत करते हुए कहा कि आपके पधारने से सहरसा की भूमि धन्य-धन्य हो गई। पावनता के यादगार पर्व रक्षाबंधन पर प्रतिवर्ष आपका पधारना सहरसा वासियों के लिए वरदानों की बारिश जैसा है।

उन्होंने समस्त सहरसा वासियों की ओर से परम आदरणीय दीदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बेतिया सेवाकेंद्र प्रभारी अंजना दीदी एवं आदरणीय रानी दीदी के साथ आए सभी बहनों-भाइयों का हृदय से स्वागत किया। उन्होंने राखी का बड़ा सुंदर अर्थ बताते हुए कहा- आर अर्थात् रिस्पांसिबिलिटी-जिम्मेवारी, ए अर्थात् अवेयरनेस-जागरूकता, के अर्थात् काइंडनेस-दया भाव, एच अर्थात् ह्यूमिलिटी-नम्रता, आई अर्थात इंट्रोवर्टनेस-अंतर्मुखता। सबका जीवन स्वस्थ, सुरक्षित एवं खुशनुम: हो- यह दिल की शुभकामनाएं उन्होंने सब के प्रति अर्पित की।राजयोगिनी रानी दीदी ने सभी से स्व-रक्षक बनकर विश्व-रक्षक बनने की प्रतिज्ञा करवाई। पूरे जिले से 300 के लगभग भाई-बहनों ने प्रतिज्ञा की। दीदी ने सबको तिलक लगाया, राखी बांधी, मुख मीठा कराया और प्रसाद स्वरूप सबको भोग वितरित किया गया।नन्हीं बच्ची आद्या और चैतन्या ने आदरणीय रानी दीदी के आगमन पर स्वागत-नृत्य प्रस्तुत कर सभी को भाव-विभोर कर दिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुजफ्फरपुर के अरविंद भाई, एनसीसी कमांडिंग आफिसर कर्नल रवि, पवन क्याल, अजीत डोकानिया, वार्ड पार्षद जयप्रकाश यादव, डॉक्टर सी. एम. चौधरी, महादेव भीमसरिया, ओम प्रकाश चौधरी, अवधेश भाई, शत्रुघ्न भाई आदि मौजूद थे।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

PURNIA NEWS : रोगी कल्याण समिति में छः सामाजिक कार्यकर्ता को किया गया शामिल

Next

SAHARSA NEWS : बिहार इलेवन 11 क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में एक दिवसीय ट्रायल मैच आयोजित

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme