PURNIA NEWS : भौवा प्रबल पंचायत में बाढ़ पीड़ितों के लिए सहारा बने सामाजिक कार्यकर्ता मो. अताबुल

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : बिहार की शोक कही जानेवाली कोसी नदी हर साल सबसे पहले भौवा प्रबल पंचायत में तबाही मचाती है। यहां बाढ़ आने के साथ ही जिंदगी ठहर जाती है, लोग गरीबी और अभाव में फंसकर मदद का इंतजार करते रहते हैं। इस बार भी हालात अलग नहीं हैं। लेकिन जहां पंचायत के जनप्रतिनिधि खामोश हैं, वहीं पूर्व मुखिया प्रत्याशी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मो. अताबुल संजीवनी बनकर सामने आए हैं।

मो. अताबुल ने शनिवार को पंचायत के बनकटा गांव में सभी परिवारों के बीच सूखा राशन का वितरण किया। रविवार को उन्होंने जंगलटोला, साधुपुर, मंझोडीह और सहोडा गांवों में राहत सामग्री पहुंचाई। सोमवार को बाकी गांवों में भी वितरण करने की योजना है।

मो. अताबुल ने कहा कि—

“मैं हमेशा अपने पंचायत की जनता की आवाज रहा हूँ। संकट की घड़ी में उन्हें अकेला छोड़ना मेरा स्वभाव नहीं है। अपनी सामर्थ्य के अनुसार हर संभव मदद करूंगा।”

राशन वितरण के समय उपमुखिया अजय कुमार मंउल, चंदन चौधरी, चंदेश्वरी शर्मा, भुटो शर्मा, राजो शर्मा, नवीन शर्मा और शंकर चौधरी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने उनके इस कदम की सराहना की।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon