मकई चोरी में प्रयुक्त ट्रक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

One accused arrested with truck used in corn theft

अंग इंडिया संवाददाता/ धमदाहा थाना पुलिस द्वारा दिनांक 16.01.2026 को की गई कार्रवाई में मकई चोरी की घटना में प्रयुक्त एक ट्रक सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान देव कुमार दुबे (उम्र 43 वर्ष), पिता स्व. पारसनाथ दुबे, निवासी पचकोशिया, थाना रेवती, जिला बलिया (उत्तर प्रदेश) के रूप में की गई है।

पुलिस के अनुसार, मकई चोरी की घटना में प्रयुक्त ट्रक को जब्त कर लिया गया है तथा मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य संलिप्त आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।