PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : प्रखंड के बघवा गांव में तीन दिवसीय भागवत कथा का आरंभ होने जा रहा है । इसको लेकर सैकडो महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली । महिलाएं माथे पर कलश लेकर यज्ञ स्थल से सपाहा गांव स्थित सीमांचल की प्रसिद्ध मनोकामना पूर्ण करनेवाली महारानी काली मंदिर पहुंचीं तथा वहां पूजा-अर्चना की । इसके बाद वह पुरानी नंदगोला गांव स्थित नदी से जलभरकर पुनः बघवा गांव स्थित भागवत कथा स्थल पर पहुंच कर कलश को समर्पित किया ।
यह भागवत कथा दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से किया जा रहा है । इस कथा के लिए स्वामी श्री अनिल बाबा पधारे हैं । मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि गांव में भागवत कथा के शुभारंभ होने से क्षेत्र में अध्यात्म की लहर पैदा हो गई है । बडी संख्या में श्रद्धालु पधार रहे हैं । उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे इस महायज्ञ में जरूर पधारें तथा अपने आध्यात्मिक चेतना को जागृत करें ।


