PURNIA NEWS : पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत के आदेशानुसार आज पूर्णिया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पूर्णिया पुलिस ने बैंक परिसरों की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, गार्डों की तैनाती तथा आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए आवश्यक प्रबंधों की बारीकी से समीक्षा की।
पुलिस अधिकारियों ने बैंकों में आने-जाने वाले ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु शाखा प्रबंधकों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही गार्डों को हमेशा अलर्ट रहने और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को देने की हिदायत दी गई। निरीक्षण के दौरान यह भी सुनिश्चित किया गया कि बैंकों के बाहर पर्याप्त रोशनी हो और आसपास गश्त बढ़ाई जाए, ताकि असामाजिक तत्व किसी तरह की घटना को अंजाम न दे सकें।




