PURNIA NEWS : पूर्णिया प्रखंड में बाढ़ राहत अनुश्रवण समिति की बैठक स्थगित

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों की समीक्षा के लिए रखी गई प्रखंड स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक सूचना के अभाव में स्थगित कर दी गई। प्रखंड प्रमुख प्रतिमा कुमारी ने बताया कि बैठक में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति नगण्य रही। जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि कई जनप्रतिनिधियों, विधायक और सांसदों को बैठक की सूचना ही नहीं दी गई थी।

उन्होंने कहा कि प्रखंड की करीब एक दर्जन पंचायतें इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में हैं। इनमें कोयली सिमडा पूरब, कोयली सिमडा पश्चिम, भौआ प्रबल, विजय मोहनपुर, विजय लालगंज, नाथपुर, लक्ष्मीपुर छर्रापट्टी, गोडियरपट्टी श्रीमाता, धूसर टीकापट्टी और कांप पंचायत शामिल हैं। इन इलाकों में बाढ़ पीड़ितों को तात्कालिक राहत देने के उद्देश्य से गुरुवार को बैठक बुलायी गई थी।

प्रखंड प्रमुख ने कहा कि अगली बैठक में बाढ़ पीड़ितों की सूची की समीक्षा की जाएगी। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम छूट गया है तो उसे जोड़ा जाएगा। वहीं, प्रखंड के सीओ शिवानी सुरभि ने बताया कि अब बैठक सोमवार को आयोजित की जाएगी और इस बार सभी जनप्रतिनिधियों व समिति के सदस्यों को समय पर सूचना उपलब्ध कराई जाएगी।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon