PURNIA NEWS : भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड पार्षद के पति ने तीन पर किया जानलेवा हमला, गंभीर स्थिति में पूर्णिया रेफर

PURNIA NEWS, आनंद यादुका : भवानीपुर नगर पंचायत के वार्ड छः के वार्ड पार्षद सिम्पू कुमारी के पति अभिषेक आनंद उर्फ सिंटू अपने दो भाइयों एवं अपने अन्य सहयोगियों के साथ साजिश के तहत अपने घर बुलाकर तीन लोगों के ऊपर जानलेवा हमला करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया है । घायलों में नगर पंचायत के वार्ड एक के वार्ड पार्षद प्रीति कुमारी के पति मुन्ना यादव, वार्ड नंबर दस के वार्ड पार्षद राधा देवी के पुत्र पप्पू कुमार साह एवं गल्ला व्यवसायी सुनील कुमार मंडल शामिल हैं । गभीर रूप से घायल तीनो को मौजूद लोगों के द्वारा इलाज के लिए सीएचसी भवानीपुर ले जाया गया , जहाँ मौके पर मौजूद चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार बाद बेहतर इलाज के लिए हाइयर सेंटर रेफर कर दिया गया । मामले को लेकर घायल वार्ड पार्षद के पुत्र पप्पू कुमार के द्वारा भवानीपुर थाना में अभिषेक आनंद, कुंदन कुमार, अंकित कुमार एवं एक अज्ञात के बिरुद्ध आवेदन दिया गया है । घायल तीनों लोगों ने बताया कि अभिषेक आनंद बुधवार की रात्रि अपने घर पर बार बालाओं को लाकर नाच करवा रहा था और उसमें उनलोगों को भी एक साजिश के तहत बुलाया गया था ।

घायलों ने बताया कि बार बालाओं के नाच के दौरान काफी अश्लील गाना बजाया जा रहा था जिसका विरोध पहले पप्पू कुमार के द्वारा किया गया । घायल पप्पू कुमार ने बताया कि जैसे ही उसने बजाये जा रहे अश्लील गाने का विरोध किया कि अभिषेक आनंद अपने दोनों भाइयों एवं एक अज्ञात के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगा । उसने बताया कि जब उसे बचाने सुनील कुमार एवं मुन्ना यादव पहुंचा तो वह अपने लोगों के साथ मिलकर उसके ऊपर जानलेवा हमला करते हुए सभी को गंभीर रूप से घायल कर दिया । बार बालाओं का नाच देख रहे मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भवानीपुर पहुंचाया गया । जहां मौके पर मौजूद चिकित्सको के द्वारा सभी घायलों का इलाज किया गया ।

इस बावत भवानीपुर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिला है । उन्होंने बताया कि घायल वार्ड पार्षद के पुत्र पप्पू कुमार के द्वारा आवेदन दिया गया है । थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है । बहुत जल्द दोषियों के बिरुद्ध कार्रवाई किया जायेगा । वहीं धमदाहा एसडीएम अनुपम ने बताया कि बार बालाओं को किसके परमिशन पर नचाया जा रहा था इसकी भी जांच कराई जायेगी । बगैर परमिशन के बार बालाओं का नाच करवाना और नाच के दौरान मारपीट करना कानूनन जुर्म है और इसके बिरुद्ध सख्त कार्रवाई किया जायेगा ।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon