PURNIA NEWS : रस्सी से गला दबाकर नवविवाहिता की हत्या, तीन गिरफ्तार

PURNIA NEWS,विमल किशोर : अमौर थाना क्षेत्र के नितेंद्र पंचायत स्थित रहिका टोल बालूगंज में शुक्रवार को दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान शोभा देवी (उम्र 21 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतका की शादी करीब पंद्रह माह पूर्व अनिल यादव से हुई थी। उसके गोद में तीन माह का एक बेटा भी है। मृतका के परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। शुक्रवार सुबह मृतका की सास मुन्नी देवी ने फोन कर उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी। परिजन जब गांव पहुँचे तो शोभा का शव बरामदे में पड़ा मिला। गले पर रस्सी का गहरा दाग साफ दिख रहा था। परिजनों ने आरोप लगाया कि सास, ससुर, देवर सहित सात लोगों ने मिलकर उसकी हत्या की और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

सूचना मिलते ही बायसी एसडीपीओ जितेंद्र पांडे, थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पहुँचा। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त रस्सी व अन्य सामान जब्त किया। शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि मृतका की मां लाली देवी के बयान पर सात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वहीं मौके से तीन आरोपित — धर्मेंद्र कुमार (देवर), गुलटन यादव (ससुर) एवं मुन्नी देवी (सास) — को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपितों की तलाश जारी है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon