सफाई कर्मियों के बीच निगम पार्षद ने रैनकोट वितरण किया

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 31 के निगम पार्षद कार्यालय में वार्ड के सभी सफाई कर्मियों को शुक्रवार को रैन कोट का वितरण किया गया। इस अवसर पर निगम पार्षद 31 आशीष रंजन सिंह ने निगम से प्राप्त रेनकोट का वितरण किया।निगम पार्षद ने बताया बरसात को देखते हुए बारिश से बचने के लिए महापौर के निर्देशानुसार एवं उप महापौर तथा सभी निगम पार्षदों के निर्णय पर नगर आयुक्त ने निगम के सभी सफाई कर्मियों को रेनकोर्ट बरसाती देने का काम किया।

इससे सफाई मजदूरों काम करने मे काफी सहूलियत होगी। निगम पार्षद श्री रंजन ने कहा महापौर बेहतर साफ सफाई व्यवस्था को लेकर बरसात के कारण कार्य बाधित ना हो सफाई कर्मी भींग कर बीमार ना पड़े। इस हेतु नगर निगम के सामान्य बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया गया था जिसका अनुपालन हो रहा हैं। श्री सिंह नें कहा कि इस वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए कृतसंकल्पित हूं। साथ ही वार्ड मे बेहतर साफ सफाई हेतु कर्मियों के हर कठिनाई को दूर करने के लिए सतत प्रयासरत हूं। मौके पर उपस्थित गणमान्य लोगों में उमेश प्रसाद गुप्ता,  मंचन झा, सुनील झा, बादल सिंह, सत्य नारायण भगवान्, लक्की यादव, मनीष विश्वास, दीपनारायण साह सहित अन्य मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon