PURNIA NEWS : पूर्णिया जिले के कसबा थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को डायन होने का आरोप लगाकर प्रताड़ित किया गया। संझेली पंचायत के कुरैशी टोला में 10 फरवरी को हुई इस शर्मनाक घटना में तीन महिलाओं ने पीड़िता को न केवल मलमूत्र पिलाया, बल्कि सार्वजनिक रूप से उनके साथ मारपीट भी की। पीड़िता के अनुसार, वह दोपहर में नमाज के लिए हाथ-मुंह धो रही थीं, तभी पड़ोसी मोकीमा खातून और उनकी दो बेटियां हिना खातून और रोना खातून ने उन पर हमला कर दिया। आरोपियों का आरोप था कि उनके पुत्र और भाई की मृत्यु सड़क दुर्घटना में नहीं, बल्कि पीड़िता के ‘डायन’ होने के कारण हुई है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पंचायत ने बुधवार को बैठक बुलाई, लेकिन आरोपी महिलाएं पंचायत में उपस्थित होने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची कसबा थाना पुलिस ने एक आरोपी हिना खातून को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य दो आरोपी मौके से फरार हो गईं। कसबा थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पीड़िता ने थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *