ARARIA NEWS अररिया/प्रिंस(अन्ना राय) : अररिया में गुरुवार दोपहर को एक व्यक्ति की संदिग्ध अवस्था में मिला शव। वही, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अररिया सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह और थानाध्यक्ष अजीत चौधरी पहुंचे। वही, मृतक की पहचान 50 वर्षीय मोहम्मद आलम के रूप में हुई है वही, बताया जा रहा है की शव अररिया आरएस थाना क्षेत्र के रहीकपुर पोखर पर मिला है। वही, मृतक पिछले एक साल से अपने ससुराल रहीकपुर वार्ड नंबर 1 में रह रहे थे।

प्रारंभिक जांच में गले पर मिले जख्मों के कारण हत्या की आशंका जताई गई है। मृतक की पत्नी नजराना ने जमीनी विवाद को लेकर गांव के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।  पुलिस ने बताया कि मृतक बुधवार को अररिया कोर्ट जाने के लिए निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन अगले दिन दोपहर में उनके शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *