PURNIA NEWS : भट्ठा बाजार थाना में विदाई और स्वागत का संगम, प्रभारी बदलने पर आयोजित हुआ भव्य समारोह ✨

PURNIA NEWS : पूर्णिया का प्रमुख और प्रतिष्ठित इलाका भट्ठा बाजार रविवार को एक विशेष आयोजन का गवाह बना। यहां टॉप प्रभारी राहुल कुमार के विदाई (फेयरवेल) एवं नए प्रभारी सुमित कुमार के आगमन पर हर्षोल्लास के साथ समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने राहुल कुमार के पिछले आठ महीनों के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उनकी तैनाती के बाद क्षेत्र में पुलिसिंग बेहतर हुई और शांति व्यवस्था मजबूत हुई। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि उनके नेतृत्व में असामाजिक तत्वों में कानून का डर और अनुशासन का माहौल बना।

वहीं, नए प्रभारी सुमित कुमार को लेकर लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भट्ठा बाजार की व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी। हालांकि नागरिकों का यह भी कहना रहा कि चूंकि यह इलाका दुर्गा पूजा, छठ, दिवाली और चुनावी गतिविधियों के समय अत्यधिक संवेदनशील रहता है, इसलिए अनुभवी प्रभारी का बार-बार तबादला नहीं होना चाहिए।

समारोह की मुख्य झलकियाँ

  • कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी रंजन सिंह ने किया।

  • मंच पर मुख्य उपस्थिति रही: पूर्व पार्षद पवन राय, वर्तमान पार्षद नवल जैसवाल, समाजसेवी सह कांग्रेस उपाध्यक्ष जिला प्रवक्ता जवाहर किशोर उर्फ रिंकू यादव, कुमार जितेंद्र, दिलावर यादव उर्फ जॉनी, निरज यादव, भाजपा नेत्री आशा अनुराग, श्याम जैसवाल, रवि कुमार, पंडित धीरेंद्र बाबा, शिबु दा, जटाशंकर जी, विजय जी, दीपक कुमार कालु, गुड्डु कुमार और भट्ठा बाजार के सैकड़ों नागरिक व व्यापारी।

  • धन्यवाद ज्ञापन संयुक्त रूप से कुमार जितेंद्र और पवन राय ने किया।

लोगों का कहना था कि भट्ठा बाजार, जिसे अक्सर दिल्ली के कनॉट प्लेस से तुलना की जाती है, न सिर्फ पूर्णिया का बल्कि पूरे सीमांचल का सबसे पॉश इलाका है। यहां बड़े होटल, ज्वेलर्स, मॉल और कई प्रमुख बैंक स्थित हैं। ऐसे में पुलिसिंग का स्तर हमेशा उच्च रहना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *