
PURNIA NEWS : पूर्णिया विधानसभा एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज
PURNIA NEWS : शुक्रवार को पूर्णिया कला भवन में आयोजित होने वाले पूर्णिया विधानसभा एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर विधायक कार्यालय में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधायक विजय खेमका ने की, जिसमें शहर और ग्रामीण मंडलों के शक्तिकेंद्र प्रमुख प्रभारी एवं मंडल अध्यक्ष बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बैठक में सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न मंडल पदाधिकारियों और शक्तिकेंद्र के कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। विधायक विजय खेमका ने बताया कि इस सम्मेलन में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री महेश्वर हजारी, मंत्री हरीश सहनी, विधान पार्षद संजय सिंह, प्रदेश नेता वेद प्रकाश पांडेय, योगेंद्र चौहान सहित कई विधायक और शीर्ष नेता शामिल होंगे।
विधायक ने कहा कि यह सम्मेलन एनडीए के लिए बेहद अहम है। इसमें बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होकर आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्णिया में पुनः कमल खिलाने और एनडीए की भारी मतों से जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पूर्णिया कला भवन में आयोजित होने वाला यह सम्मेलन एनडीए के इतिहास में यादगार बने, इसके लिए हर बूथ के कर्मठ कार्यकर्ता अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। बैठक में अवधेश साह, संजय सिंह, संजय मिश्रा, सुजित सिन्हा, चंदन पासवान, विजय मांझी, अनुपमा झा, रिणा मल्लिक, पंकज कुमारी, मंडल अध्यक्ष सहित विधानसभा प्रभारी और शक्तिकेंद्र प्रमुख प्रभारी उपस्थित रहे।