SAHARSA NEWS : राजकीय पोलिटेकनिक सहरसा के 3 छात्रों को मिलेगा राज्यस्तरीय सम्मान

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : राज्य प्रावैधिक शिक्षा पर्षद, बिहार, पटना द्वारा आयोजित डिप्लोमा पाठ्यक्रम (2022 बैच) के सभी सेमेस्टर में पूर्ण रूप से समापन के उपरांत राज्य स्तर पर घोषित परिणाम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के अनुरूप छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जा रहा है। इसी क्रम में राजकीय पोलिटेकनिक, सहरसा के 3 छात्रों ने उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर संस्थान का नाम रौशन किया हैं।राज्य स्तर पर घोषित टॉपर सूची में राजकीय पोलिटेकनिक, सहरसा के छात्रों ने स्थान प्राप्त किया है जिसमें कुबेर कुमार झा असैनिक अभियंत्रण) राज्य पर प्रथम स्थान 89.11%,निशांत कुमार (कम्प्यूटर साइंस अभियंत्रण) राज्य पर द्वितीय स्थान 88.18%, अंश राज (यांत्रिकी अभियंत्रण) राज्य पर प्रथम स्थान 86.18% इन छात्रों को राज्यस्तरीय समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

इस उपलब्धि पर संस्थान के प्राचार्य महोदय प्रो मिथुन कुमार ने प्रसन्न्ता व्यक्त करते हुए कहा “हमारे छात्रों ने न केवल संस्थान बल्कि सहरसा जिला का मान बढ़ाया है। यह मेहनत, लग्न और संकल्प का परिणाम है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र लगातार राज्य स्तर पर उतकृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। प्राचार्य ने आगे कहा इस सफलता में सभी विभागाध्यक्षक, व्यख्याताओं एवं स्टाफ की मेहनत और मार्गदर्शन भी महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।सभी संकाय सदस्यों ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी और आशा जताई की आने वाले समय में और भी छात्र-छात्राएं राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का नाम रौशन करेंगे। इस उपलब्धि में राजकीय पोलिटेकनिक, सहरसा को एक बार फिर राज्य स्तरीय गौरव प्रदान किया है। संस्थान के व्याख्याताओं और छात्र-छात्राओं के सामुहिक प्रयास ने यह सिद्ध कर दिया है कि अनुशासन, लग्न और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। राजकीय पोलिटेकनिक के छात्र-छात्रा आने वाले समय में भी राज्य ही नहीं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहराऐंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *