SAHARSA NEWS : जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हरतालिका पर्व

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : जिले के नगर परिषद सिमरी बख़्तियारपुर सहित ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ हरतालिका तीज का पर्व मनाया गया। पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। व्रती महिलाओं ने रंग बिरंगे परिधानों में सज कर उपवास रख अपने पति की दीर्घायु के लिए विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। घर में सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं द्वारा शाम में भी विधि-विधान के साथ भगवान शिव व पार्वती की पूजा की गई। भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी मंगलवार को हरतालिका तीज का पर्व मनाया गया। विवाहित महिलाओं ने पूरे दिन निर्जल उपवास रखा।

पूजा के अंत मे भगवान शिव की मंगल आरती गायी गई। पंडित सुबोध पांडेय ने बताया कि हरतालिका तीज पर भगवान शिव और पार्वती की आराधना की जाती है, जिससे घर में सुख-समृद्धि आती है। घर में भगवान का वास होता है। साथ ही पति की दीर्घायु होती है। प्रत्येक विवाहिता को हरतालिका तीज पर उपवास रखना चाहिए। हिदू धर्म के मुख्य उपवासों में हरतालिका तीज का उपवास भी शामिल है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य मिलन का प्रतीक भी माना जाता है। इधर पूजा के दौरान गगन भेदी शंखनाद से आसपास के क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *