PURNIA NEWS : सीओ के खिलाफ विधायक ने दिया डीएम को आवेदन, मनमानी करने का लगाया आरोप

PURNIA NEWS ; रूपौली के निर्दलीय विधायक शंकर सिंह ने रूपौली अंचल के सीओ के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए डीएम को एक पत्र सौंपा है तथा इसकी जांच की मांग की गई है । उन्होंने अपने पत्र में सीओ को आरोपित करते हुए लिखा है कि सीओ द्वारा उन्हें बिना सूचना दिये ही, बाढ राहत के लिए 25 अगस्त को अनुश्रवण समिति की बैठक कर ली गई है । इसकी कोई लिखित या मौखिक सूचना उन्हें नहीं दी गई थी, जो प्रोटोकाॅल का सरासर उलंघन है । उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले साल भी आयी बाढ में उनके द्वारा अनुश्रवण समिति की बैठक बुलाई गयी थी, जिसमें सूची के अवलोकन के बाद भी अनेक पीडित परिवारों को अनुग्रह राशि नहीं दी गई थी, जबकि कुछ मृतक के खाते एसबीआई शाखा के खाता संख्या 33637287509 में भी अनुग्रह की राशि भेज दी गई थी ।

ठीक उसी प्रकार इसबार भी सूची तैयार की गई है, जिसकी जांच आपके स्तर से करने की अत्यंत आवश्यकता है, ताकि कोई पीडित लाभ से वंचित नहीं रह जाए । इसके अलावा प्रखंड के जनप्रतिनिधियों के साथ भी सीओ का व्यवहार बेहद चिंताजनक है । अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार की खबरें हमेशा लोगों से मिलती रहती हैं । रूपौली में पदस्थापना से पूर्व सीओ शिवानी सुरभि नवादा जिला के सदर अंचल में अंचलाधिकारी थीं, वहां भी आॅनलाइन दाखिल-खारिज मामले में उन्हें दंड अधिरोपित किया गया है । उन्हांेने डीएम से प्रोटोकाॅल उलंघन की जांच के बाद कार्रवायी के साथ-साथ, अपनी निगरानी में 2025 में आयी बाढ से पीडित लोगों को राहत देने के लिए सूची तैयार की जाय, ताकि कोई पीडित वंचित नहीं रह पाए । उनके साथ उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह भी मौके पर मौजूद थीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *