PURNIA NEWS : परीक्षा विभाग की लापरवाही पर भड़के छात्र नेता, डीएसडब्ल्यू से मिले सौरभ कुमार

PURNIA NEWS : बुधवार को छात्र नेता सौरभ कुमार ने पूर्णिया विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर मरगूब आलम से मुलाकात कर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग की लगातार हो रही लापरवाहियों को लेकर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने एक लिखित आवेदन भी सौंपते हुए कहा कि विश्वविद्यालय की उदासीनता से हजारों छात्रों का भविष्य अधर में लटका है।

आवेदन में उन्होंने कई प्रमुख समस्याओं का उल्लेख किया— बीसीए के विभिन्न सत्रों की परीक्षा फॉर्म तिथि घोषित न होना, बीए, बीएससी और बीकॉम के छात्रों के लंबित प्रमाणपत्र, बीएड सत्रों के मूल प्रमाणपत्र की प्रिंटिंग का टलना, पीजी सेकेंड सेमेस्टर और एमसीए थर्ड सेमेस्टर का परिणाम घोषित न होना तथा एमबीए फोर्थ सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म की तिथि तय न होना। सौरभ कुमार ने विश्वविद्यालय प्रशासन से एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित मामलों का समाधान करने की मांग की है, अन्यथा छात्र आंदोलन का रास्ता अपनाने की चेतावनी दी है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon