PURNIA NEWS : राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा – बौवा पांडे का सेवाभाव अनुकरणीय

PURNIA NEWS : वार्ड संख्या 21 के लोकप्रिय पार्षद बौवा पांडे इसका जीवंत उदाहरण हैं। अपनी निःस्वार्थ सेवा, सरल स्वभाव और हर पल जनता के बीच मौजूद रहने की वजह से उन्होंने आम लोगों के दिलों में विशेष जगह बना ली है। उनकी सक्रियता सिर्फ अपने वार्ड तक सीमित नहीं है, बल्कि आसपास के वार्डों में भी जब कोई समस्या सामने आती है, तो वे तुरंत मौके पर पहुंचकर समाधान का प्रयास करते हैं। यही कारण है कि लोग उन्हें संकटमोचक पार्षद के रूप में पहचानते हैं।

वार्ड संख्या 20 के स्थानीय निवासियों का कहना है कि चाहे बिजली-पानी की परेशानी हो या सफाई व्यवस्था की समस्या, सूचना मिलते ही बौवा पांडे जी तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करते हैं। उनकी यही तत्परता उन्हें बाकी जनप्रतिनिधियों से अलग करती है। उनके सेवाभाव की सराहना करते हुए विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने कहा कि समाज को आज ऐसे ही निःस्वार्थ जनसेवकों की आवश्यकता है। उन्होंने गरीबों, वंचितों और असहायों की सेवा को अनुकरणीय बताया। वहीं, संगठन के बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी  प्रकाश कुमार ने भी कहा कि बौवा पांडे जी का समाजहित में योगदान सराहनीय और प्रेरणादायी है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon