SAHARSA NEWS : गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया के जयघोष से गूंजता रहा सिमरीबख्तियारपुर

SAHARSA NEWS,अजय कुमार : नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र के शांति गली में मुंबई की तर्ज पर सात दिनों तक चलने वाली गणपति महोत्सव की शुरुआत बुधवार से हो गई। बुधवार को गणेश जी महाराज की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। सबसे खास बात यह है कि यह प्रतिमा मुंबई से मंगाई गई है। इस प्रतिमा के लिए दो महीने पहले आर्डर दिया गया था एवं पार्सल के माध्यम से प्रतिमा सिमरीबख्तियारपुर पहुंचा। उल्लेखनीय हो कि मुंबई निवासी नितिन बंबईया पांच साल पूर्व सिमरी बख्तियारपुर आए थे जहां वह अपना कारोबार कर रहे है।

लेकिन अपनी आस्था एवं गणेश भगवान के प्रति श्रद्धा को जीवंत रखने का प्रयास यहां भी उन्होंने किया। उन्होंने बताया कि सात दिनों तक चलने वाली गणेश महोत्सव के दौरान सुबह शाम भगवान गणेश जी की आरती की जाएगी और यहां आने वाले श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का भी वितरण किया जाएगा। पूजा स्थल पर भव्य पंडाल लगाए गए हैं। पूजा स्थल परिसर को फूल मालाओं से सजाया गया है। जो आकर्षक का केंद्र बना हुआ। पूजा के दौरान गणपति बप्पा मोरया मंगल मूर्ति मोरया से पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में बदल गया। इस मौके पर नितिन, रेशमा, आयुष, आरबी, पंचानंद स्वर्णकार, विनायक, हीरा देवी, पुष्पा कुमारी, आनंद, प्राची, रक्षित, राजवीर, सृष्टि, सोनम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *