Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS ANG INDIA NEWS
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश-विदेश
  • शिक्षा
  • राजनीती
  • स्वास्थ्य
  • क्राइम
  • Bihar
    • पूर्णिया प्रमंडल
      • किशनगंज
      • अररिया
      • कटिहार
      • पूर्णिया
    • पटना प्रमंडल
      • कैमूर
      • पटना
      • रोहतास
      • नालंदा
    • खगड़िया
    • नवादा
    • पश्चिम चंपारण
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुज़फ़्फ़रपुर
    • लखीसराय
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारण
    • सीतामढ़ी
    • सीवान
    • सुपौल
  • महा कुम्भ
  • Business
  • नई दिल्ली
  • finance
  • Viral News
  • E-Paper
Close

Search

  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Subscribe
पूर्णिया

PURNIA NEWS : भवानीपुर में जमीन विवाद पर प्रशासन की सख्ती, विधायक कार्यालय जाने वाला रास्ता खुलवाया

By अंग इंडिया न्यूज़
August 28, 2025 2 Min Read
0

PURNIA NEWS,आनंद यादुका : पिछले एक सप्ताह से दो लोगों के बीच चल रहे विवाद को गुरुवार की दोपहर धमदाहा एसडीएम अनुपम एवं एसडीपीओ संदीप गोल्डी के नेतृत्व में दोनों पक्षो के सहमति से सुलझा दिया गया। इस दौरान एक पक्ष के श्रवण महतो एवं उसके भाइयों को समझाकर विधायक कार्यालय जानेवाले घेरे गये रास्ते को खोलवाने का काम किया । इस दौरान धमदाहा एसडीएम अनुपम ने दूसरे पक्ष के विजय कुमार केडिया से भी उक्त जमीन के कागजात मंगवाकर देखने का काम किया । ज्ञात हो कि भवानीपुर नगर पंचायत अंतर्गत एसएच 65 के बगल स्थित एक जमीन पर दो पक्षों के द्वारा दावा किया जा रहा है । एक पक्ष के श्रवण महतो एवं अन्य के द्वारा उक्त जमीन के आगे के हिस्सा पर अपना दावा किया जा रहा है । जबकि उसी जमीन को विजय कुमार केडिया के द्वारा अपनी पुस्तैनी जमीन बताया जा रहा है । दोनों पक्षों के द्वारा एक ही जमीन पर दावा किये जाने को लेकर पिछले एक सप्ताह से बहुत ज्यादा विवाद बढ़ गया था ।

श्रवण महतो एवं अन्य के द्वारा उक्त जमीन पर अपना दावा करते हुए रुपौली विधायक के कार्यालय जाने वाले रास्ते को घेर दिया गया था । जिसके बाद गुरुवार को धमदाहा एसडीएम अनुपम, एसडीपीओ संदीप गोल्डी, भवानीपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी, सीओ ईशा रंजन के नेतृत्व में चार थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच दोनों पक्षो को समझाते हुए विधायक कार्यालय जाने वाले रास्ते को खोलवाने का काम किया । इस दौरान एसडीएम अनुपम ने श्रवण महतो एवं अन्य को कहा कि आपलोग कानूनी तौर पर एडीएम को आवेदन देकर पहले दूसरे पक्ष का मोटेशन तोड़वाने का काम करें । वहीं भवानीपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने साफ शब्दों में कहा कि जो कानून का साथ देगा कानून भी उसी को सहयोग करेगा । थानाध्यक्ष ने साफ शब्दों में कहा कि कानून तोड़नेवाले कोई भी क्यों ना हो उसे किसी सूरत में नहीं बख्शा जायेगा ।

Author

अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Follow Me
Other Articles
Previous

ARARIA NEWS : पूर्णिया की जगह अब जोगबनी से पटना जाएगी वंदे भारत एक्सप्रेस- सांसद प्रदीप कुमार सिंह

Araria News
Next

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत सुनिश्चित है: सांसद प्रदीप कुमार सिंह

No Comment! Be the first one.

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • Home
    • About US
    • Advertising With Us
    • Anonymous Sources Policy
    • Contact US
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Privacy Policy
    ⤴

    Recent Posts

    • कुलपति के आदेश पर जारी सूची में ‘मृत’ कर्मचारी का प्रतिनियोजन, पूर्णियाँ विश्वविद्यालय की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल
    • पोर्टल की तकनीकी गड़बड़ी से यूजी सेमेस्टर – 5 परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्र, तिथि विस्तार की मांग
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा 20 आम के पौधों का वृक्षारोपण
    • लेशी सिंह के सरकारी आवास पर नीतीश कुमार का आगमन, आत्मीय मुलाकात में विकास के मुद्दों पर चर्चा
    • पूर्णिया विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर लोक भवन में मंथन, कुलाधिपति ने दिए कई अहम निर्देश

    Recent Comments

    No comments to show.
    • About US
    • Advertising With Us
    • ANG INDIA NEWS
    • Anonymous Sources Policy
    • Buy Adspace
    • Contact US
    • Cookie Policy
    • CORRECTION POLICY
    • Disclaimer
    • DMCA
    • Hide Ads for Premium Members
    • Privacy Policy
    Copyright 2026 — ANG INDIA NEWS. All rights reserved. Blogsy WordPress Theme