SAHARSA NEWS: उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव 2025 की तैयारी के संदर्भ में समीक्षात्मक बैठक आयोजित

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में इस वर्ष आयोजित होने वाले श्री उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव के सुचारु आयोजन के संबंध में गुरूवार को।विचार विमर्श किया गया। विचारोपरांत निर्णय लिया गया की अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन उल्लासपूर्ण वातावरण में किया जाएगा। बैठक में प्राप्त सुझावों के आलोक में विचारोपरांत निर्णय लिया गया कि उक्त वर्णित महोत्सव का आयोजन त्रिदिवसीय (क्रमशः 23/09/25,24/09/25 एवं 25/09/25) होगा,जिसमें पारंपरिक कार्यक्रमों के साथ साथ नवीन कार्यक्रमों का समावेश होगा। प्रथम दिन अर्थात 23/09/25 को अपराह्न:02 बजे श्री उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ प्रस्तावित है।

जबकि दूसरे दिन मंडन मिश्र धाम में स्थानीय पुरातात्विक विशेषताओं/धर्म एवं दर्शन पर आधारित वाद/विवाद कार्यक्रम का आयोजन पूर्वाह्न:11 बजे से अपराह्न 4 बजे तक किया जाना प्रस्तावित है, जिसमें भाग लेने हेतु उक्त वर्णित क्षेत्रों में रुचि रखने वाले विद्वानों को आमंत्रित किया जाएगा। जबकि महोत्सव के तीसरे दिन अर्थात 25/09/25 को आमंत्रित प्रसिद्ध बॉलीवुड पार्श्व गायक द्वारा महिषी क्षेत्र अंतर्गत राजकमल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम की भव्य प्रस्तुति की जाएगी। साथ ही स्थानीय प्रतिभाशाली कलाकारों को त्रि दिवसीय महोत्सव अंतर्गत प्रत्येक दिन कार्यक्रम प्रस्तुतीकरण का अवसर प्रदान किया जाएगा। बैठक में उक्त वर्णित महोत्सव के अवसर पर नवीन कार्यक्रमों यथा:पुस्तक मेला, सैंड आर्ट्स,कवि सम्मेलन के संबंध में विचार विमर्श किया गया, जिसके संबंध में अंतिम रूप से शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। समीक्षा के क्रम में कार्यपालक अभियंता,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण/नगर निगम को महोत्सव के दौरान पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं सिविल सर्जन को आवश्यक चिकित्सीय व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

महोत्सव के अवसर पर स्मारिका प्रकाशन समीक्षा क्रम में इसके सुव्यस्थित प्रकाशन पर निर्णय लेने हेतु शीघ्र बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा श्री उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव के सुचारु आयोजन निमित गठित समितियों यथा:वित्तीय प्रबंधन समिति, वाद विवाद समिति,मुख्य पंडाल एवं मंच सजावट समिति सहित अन्य समितियों को निर्धारित कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है। आज आयोजित बैठक में नगर आयुक्त श्री प्रभात कुमार झा, उप विकास आयुक्त श्री संजय कुमार निराला, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, अपर समाहर्ता श्री निशांत, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री संजीव कुमार चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर/सिमरी बख्तियारपुर, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्रीमती स्नेहा कुमारी, श्री अक्षय कुमार चौधरी, प्रो०आर०एन०कॉलेज सह सदस्य श्री उग्रतारा मंदिर न्यास समिति, श्री केशव कुमार एवं श्री कृष्ण झा, सचिव श्री उग्रतारा मंदिर न्यास समिति, श्री सुंदरकांत झा, सेवायत सदस्य श्री उग्रतारा मंदिर न्यास समिति एवं कार्यपालक अभियंता विद्युत/भवन प्रमंडल/पीएचईडी सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon