Araria News: नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार ने अररिया में करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास और उद्घाटन

अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): Araria News बिहार के नगर विकास एवं आवास मंत्री जीवेश कुमार ने आज अररिया जिले का दौरा किया, जहाँ उन्होंने विभिन्न नगर निकायों के लिए कुल 9.31 करोड़ रुपये की 52 योजनाओं का शिलान्यास और 3.45 करोड़ रुपये की 19 योजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनिल कुमार, फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी, नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव, सभी नगर परिषद/पंचायत के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद, वार्ड पार्षद और संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

शिलान्यास और उद्घाटन के बाद, मंत्री जीवेश कुमार ने परमान सभागार में सभी नगर निकायों के मुख्य पार्षदों, उप मुख्य पार्षदों और अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कार्य प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा, मंत्री ने नगर परिषद के सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का भी निरीक्षण किया। इस दौरे के दौरान मंत्री ने शहरी विकास को गति देने और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया, ताकि नागरिकों को बेहतर जीवनशैली मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *